राजस्थान मे फ्री मोबाइल का वितरण – Rajasthan Me Free Mobile Ka Vitran

राजस्थान मे फ्री मोबाइल का वितरण : हमारा देश ‌डिजिटल इंडिया बानाने  के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री ने 2022 बजट में मुख्य घोषणाये की थी |  राजस्थान सरकार के द्वारा बजट में 23 फरवरी, 2022 को  घोषणा की गई थी | इस योजना के माध्यम से प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे | राजस्थान की लगभग 1.33 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन फ्री मोबाइल योजना के अंतर्गत दिए जाएंगे। राजस्थान की इस योजना में राजस्थान में सभी जनाधार में महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिया जायेगा | इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में महिलाऔ को डिजिटल इंडिया से जोड़ना है | आप राजस्थान की निवासी है और चिरंजीवी परिवार से संबंध रखती हैं  तो आपको इस योजना से राजस्थान सरकार द्वारा फ्री मोबाइल आने वाले कुछ समय में मिलने वाला है |

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 – राजस्थान फ्री मोबाईल योजना

राजस्थान सरकार बजट 2022  के घोषणा के अनुसार की  लगभग 1.33  करोड़ चिरंजीवी योजना से जुड़े महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। सरकार के द्वारा Free Mobile Yojana Rajasthan 2022 के तहत लगभग 1200 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा।  राजस्थान में फ्री मोबाइल वितरण को लेकर अब नई अपडेट आ गई है महिलाओं को लगभग 9000-9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी। राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर या रजिस्ट्रशन शुरू किया जायेगा जिसके बाद कैंप लगाकर ही मोबाइल वितरण किया जायेगा | इस योजना के माध्यम से  चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को मोबाइल फोन देकर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। जिससे चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं भी घर बैठे ही ‌अपने हित में संचालित की जाने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी सही समय पर प्राप्त करके उसका लाभ खुद उठाने में सक्षम हो सकें।

 

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना के लिए : पात्रता Rajasthan Me Free Mobile

मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना: इस योजना में महिलाओ को मिलेगा फ्री में स्मार्ट फ़ोन व फ्री इन्टरनेट 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा के लये राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जो महिलाओ के लिए जो फ्री मोबाइल योजना शुरू की है इसमें किन महिलाओ को लाभ मिलेगा और कोन कोन पात्र है यहा नीचे देंख सकते है।

महिला राजस्थान कि मूल निवासी होनी चाहिए।

महिला के पास जन आधार होने चाहिए।

चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवारों कि महिलाओ को मिलेगा फ्री में फ़ोन।

गरीब परिवारों कि महिलाओ को मिलेगा स्मार्ट फ़ोन।

परिवार की वार्षिक आय 2 लाख कम होने पर मिलेगा स्मार्ट फ़ोन।

BPL परिवार की महिला मुखिया को प्राथमिकता दी जा सकती है |

WhatsApp Image 2022 08 14 at 9.42.25 PM

 

करना होगा इंतजार सरकार को मोबाइल की पहली खेप का –

जनकारी के अनुसार इस  योजना के तहत चार कंपनियों द्वारा तकनीकी बोली पेश की गई है। इन कंपनियों में से तीन कंपनियों को सरकार द्वारा राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना 2022 के तहत शामिल कर लिया गया है। यह कंपनियां  BSNL, Airtel और Reliance Jio है। जानकारी के अनुसार सरकार ने निविदा पेश करने वाली प्राइवेट कंपनी Vodafone को इसमें शामिल नहीं किया है।  अधिकारियों का कहना है आने वाले कुछ समय में ही मोबाइलों की पहली खेप प्राप्त हो जाएगी। जिसके बाद कैंप लगाकर या ऑनलाइन रजिस्ट्रशन के माध्यम से  महिलाओं को मोबाइल फोन वितरित करने का काम किया जाएगा। इस योजना के तहत स्मार्ट फोन सप्लाई करने वाली कंपनियों को डिलीवरी के समय सरकार द्वारा मोबाइल की कीमत का केवल 30% ही दिया जाएगा। डिलीवरी के 1 साल बाद 30% और दूसरे साल बाद बची हुई 35% धनराशि दी जाएगी। जिसके लिए सरकार योजना हेतु नियम बनाये जायेगे | इस हेतु सरकार द्वारा अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी | मोबाइल कंपनी द्वारा पहली खेप पंचायत स्तर पर दी जाएगी |

राजस्थान फ्री मोबाईल योजना में वितरित किए जाने वाले मोबाइल की खासियत

मोबाइल फोन स्क्रीन टच वाले यानी स्मार्टफोन होंगे।
यह फोन Made in India होगा जो 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा। इनमें 2GB रैम एवं 32GB मेमोरी स्टोरेज होगा और साथ ही यह Quad Core के प्रोसेसर पर काम करेगा
मोबाइल फोन में मोबाईल कंपनी के द्वारा  3 साल तक के लिए हर महीने 5 से 10 जीबी डाटा व कालिंग फ्री सुविधा बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थी महिला मोबाइल में 2 सिम का उपयोग कर सकेंगी। इसके प्राइमरी स्लॉट में सिम पहले से ही एक्टिवेट करके दिया जाएगा जिसे बदला नहीं जाएगा।
यह स्मार्ट फोन 9000  से 9500  रुपए की कीमत के हो सकते हैं।
वोडाफोन , बीएसएनएल एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी प्रसिद्ध कंपनियों की इंटरनेट सेवा इन मोबाइल से कनेक्ट होगी।
मोबाईल फोन में सरकारी ऐप्प्स इन्टॉल किये हुए होंगे | जिसके द्वारा महिलाये सरकारी योजनाओ की जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सकती है |

मोबाईल योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

                आधार कार्ड

                जनाधार कार्ड

                चिरंजीवी कार्ड

                निवास प्रमाण पत्र

                आय प्रमाण पत्र

                आयु प्रमाण पत्र

                राशन कार्ड

                मोबाइल नंबर

                ईमेल आईडी

                पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

राजस्थान 2022 के फ्री मोबाइल योजना लाभ

महिलाओं को निशुल्क मोबाइल दिया जाएगा यह मोबाइल स्क्रीन टच यानि स्मार्टफोन दिया जाएगा मोबाइल के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा यह फ्री में दिया जाएगा महिलाओं को मोबाइल में 03 साल तक फ्री इंटरनेट दिया जाएगा ये सब फायदा इस योजना के तहत मिलेगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 बजट घोषणा के दौरान इस योजना  को शुरू करने का ऐलान किया गया था।

इस योजना के तहत राजस्थान राज्य की महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे।

यह स्मार्टफोन लगभग 1.33  लाख महिलाओं को दिए जाएंगे। यह महिलाएं चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और प्रदेश की जन आधार कार्ड धारक महिलाएं होंगी। पात्रता हेतु सरकार द्वारा विज्ञप्ति डाली जायगी

इस योजना के तहत स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिलाओं को किसी भी तरह का कोई शुल्क अदा करने की आवश्यकता नहीं है।

फ्री मोबाइल योजना राजस्थान राज्य की महिलाओं को डिजिटल प्लेटफार्म जुड़कर अन्य महिलाओं की तरह डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगी।

सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य राजस्थान राज्य की पात्र महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

जिसके लिए उनके पास जन आधार कार्ड होना चाहिए। पात्र महिलाओं को मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए अपना ईकेवाईसी करवाना होगा।

 

2 thoughts on “राजस्थान मे फ्री मोबाइल का वितरण – Rajasthan Me Free Mobile Ka Vitran”

Leave a Comment