Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है | उम्मीदवार sso portal के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है । Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते है । राजस्थान में वे विद्यार्थी जो अपने निवास स्थान से दूर रहकर यूजी और पीजी कॉलेज की पढाई कर रहे है उने सरकार द्वारा अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत हर महीने 2000 रुपए और अधिकतम 10000 रुपए दिए जाते हैं। राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करे और इसके लिए क्या पात्रता होगी इसके बारे में इस लेख में विस्तार से दिया गया है |

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023
राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 (Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023) राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विभिन्न शैक्षिक सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत अपने निवास स्थान से दूर , पढ़ाई करने वाले यूजी (यून्डरग्रेजुएट) और पीजी (पोस्टग्रेजुएट) कॉलेज के छात्रों को प्रत्येक महीने 2000 रुपए से अधिकतम 10000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इस योजना में नलाइन आवेदन के माध्यम से 24 जुलाई से 31 अगस्त 2023 कर सकते है | इच्छुक छात्र वेब पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है आवेदन करने वाले छात्रों को उनकी पढ़ाई से संबंधित कागजात और विवरणों को अपलोड करने की आवश्यकता होगी | राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 योजना के अंतर्गत छात्रों का आय और अन्य पात्रता मानदंडों का संबंधित संदर्भ में भी ध्यान रखा गया है |
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 Overview
Department | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
Scheme Name | अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना |
Year | 2023-24 |
Scheme Lounched | राजस्थान सरकार द्वारा |
Beneficiary | घर से दूर रहकर कॉलेजों में पढ़ रहे UG और PG के विद्यार्थी |
Amout | 2000 Per Mounth |
Tatal Seats | 5500 |
Appliation Start Date | 24 जुलाई 2023 |
Applicaiton End Date | 31 जुलाई 2023 |
website | sje.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 News
2023 के लिए राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत राजस्थान सरकार ने विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस योजना के तहत, घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के खर्चे में राहत मिलेगी। आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन एसएसओ पोर्टल या नजदीकी ईमित्र केंद्र पर की जा सकती है।
योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रत्येक महीने 2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस धनराशि को विद्यार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे उन्हें पढ़ाई से जुड़े विभिन्न खर्चों का सामना करने में मदद मिलेगी। यह योजना उन विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई है, जो अपने गाँव या शहर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं और आर्थिक तंगदस्ती का सामना कर रहे हैं।
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 Benefit
राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 का लाभ घर से दूर रहकर कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा मिलता है। इस योजना के तहत सभी राजकीय कॉलेजों में अध्ययन कर रहे स्नातक और स्नातकोत्तर के आर्ट्स साइंस और कॉमर्स वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। यह योजना घर से दूर रहकर, कमरा किराए पर लेकर या पेईंग गेस्ट के रूप में अध्ययन करते हुए विद्यार्थियों को आवास, भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं के पुनर्भरण के रूप में राहत राशि प्रदान करती है।
योजना का लाभ अनुसूचित जाति के 1500, अनुसूचित जनजाति के 1500, अन्य पिछड़ा वर्ग के 750, अति पिछड़ा वर्ग के 750, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 500 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 500 विद्यार्थियों को दिया जायेगा। इस प्रकार, कुल 5500 विद्यार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को विभिन्न शैक्षिक सुविधाएँ उपलब्ध होगी, जो उनके शिक्षा के खर्चों को कम करेगी और उन्हें अध्ययन में सक्षम बनाएगी।
इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में समर्थन प्रदान करने का प्रयास किया है और अपने राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया है। यह योजना छात्रों को समृद्धि और समाज में उनके सामाजिक दर्जे को उन्नत करने में मदद करेगी, जो इस योजना का उद्देश्य है।
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 Eligibility
राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 की पात्रता से संबंधित विवरण निम्नलिखित हैं:
- निवास: योजना के लाभ के लिए अभ्यर्थी को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: अभ्यर्थी को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग का सदस्य होना चाहिए।
- आय सीमा: आवेदक के माता-पिता, अभिभावक की वार्षिक आय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एमबीसी के छात्रों की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए, ओबीसी के लिए 1.50 लाख रुपए एवं ईडब्ल्यूएस के लिए वार्षिक आय 1 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- शैक्षणिक पाठ्यक्रम: आवेदक को जिला स्तर पर स्थित किसी राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक पाठ्यक्रम (एकेडमिक कोर्स) में अध्ययनरत होना अनिवार्य है ।
- निवास स्थान: अभ्यर्थी जिस जिले के राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत है, उस नगर निगम/ नगर परिषद/ नगर पालिका का निवासी नहीं होना चाहिए।
- आवास का स्वामित्व: योजना के तहत विद्यार्थी जिनके माता-पिता/ अभिभावक के पास स्वयं का मकान उस शहर या स्थान पर होने पर, जहां वह अध्यनरत है, वह योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होगा।
- योजना की अवधि: विद्यार्थी को राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ अधिकतम 5 वर्षों के लिए दिया जाएगा।
- संचालित छात्रावास: जो छात्र सरकार द्वारा संचालित छात्रावास में निवासरत रहकर अध्ययन कर रहे हैं, उन्हें उक्त योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 Documents
राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्न है |
- आधार कार्ड: आवेदक को अपने आधार कार्ड की प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
- जन आधार कार्ड: अभ्यर्थी को जन आधार कार्ड भी जमा करना होगा।
- मूल निवास प्रमाण पत्र: योजना में आवेदन के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
- जाति प्रमाण पत्र: आवेदक को अपने जाति की प्रति भी प्रस्तुत करना होगा।
- आय प्रमाण पत्र: योजना के लिए आय प्रमाण पत्र भी जरूरी होगा।
- बैंक अकाउंट पासबुक: आवेदक को अपने बैंक खाते की पासबुक की प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।
- मोबाइल नंबर: योजना के लाभ को प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और सिग्नेचर: आवेदक को पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ और सिग्नेचर भी जमा करना होगा।
- लास्ट ईयर की मार्कशीट: अभ्यर्थी को अपने लास्ट ईयर की मार्कशीट की प्रति भी जमा करनी होगी।
- रेंट एग्रीमेंट और स्टडी संबंधी सर्टिफिकेट: योजना के लिए अभ्यर्थी को अपने रेंट एग्रीमेंट और स्टडी संबंधी सर्टिफिकेट भी दिखाने की आवश्यकता होगी।
How to Apply Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 form
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 के लिए आवेदन करने हेतु आपको राजस्थान sso portal के द्वारा योजना के लिए आवेदन करना होगा जिसकी पूरी जानकारी निचे दी गई है |
- सबसे पहले आपको सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद ऑफिशल वेबसाइट पर Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक देख लेना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल ओपन करना है |
- अब अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड की सहायता से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
- यदि आपका अकाउंट पहले से नहीं है तो आप रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपने आधार या जनाधार से अपना अकाउंट बना सकते हैं, और फिर लॉगइन करना है।
- इसके बाद आपको सिटीजन ऐप सेक्शन में SJMS SMS के आइकन पर क्लिक करना है। जहा आपको ये स्क्रीन दिखाई देगी |
- इसके बाद आपको Ambedkar DBT Voucher Yojana के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Applicant Profile पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको जन आधार कार्ड नंबर, विद्यार्थी और उसके माता पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, एड्रेस सहित संपूर्ण जानकारी भरनी है।
- विद्यार्थी को बैंक डिटेल्स की जानकारी सही-सही भरनी है। सभी जानकारी सही होनी चाहिए।
- मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण फोटो नेम सिगनेचर अपलोड करने हैं। और अपडेट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अप्लाई स्कीम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी यूनिवर्सिटी और एडमिशन से संबंधित डिटेल दर्ज करनी है। लास्ट ईयर की मार्कशीट, रेंट एग्रीमेंट और स्टडी संबंधी सर्टिफिकेट अपलोड करना है।
- आवेदन फॉर्म पूरा करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 Important Dates
Apply Online | Click Here |
Notification | Click Here |
Website | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
More Infomation | Click Here |
राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए आवेदन 31 अगस्त 2023 तक कर सकते हैं.
राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और आवेदन लिंक इस लेख में उपलब्ध करवा दिया है.
- IDBI Bank SO Recruitment 2023 आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर 2023 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें आवेदन
- Rajasthan Berojgari Bhatta 2023 || राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2023: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- Rajasthan GNM Admission Form 2023 राजस्थान जीएनएम नर्सिंग एडमिशन फॉर्म 2023 यहाँ देखे पूरी जानकारी
- Army Air Defence College Vacancy 2023 आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज में फायरमैन के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- SIDBI Grade A Vacancy 2023 स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी- Apply Now
Tags
Categories
- 10th Pass Jobs
- 12th Pass Jobs
- Admission Forms
- Admit Card
- Answer Keys
- Bank Jobs
- Delhi Govt Jobs
- Govt Scheme
- Graduation Pass Jobs
- Madhya Pradesh
- Naukri News
- New Jobs
- Post Graduation Pass Jobs
- Railway Jobs
- Rajasthan Jobs
- Results
- RPSC Jobs
- RSMSSB Jobs
- SSC Jobs
- State Govt Jobs
- Syllabus
- Teaching Jobs
- Uncategorized
- Uttar Pradeesh